यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत 3 घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है यहाँ एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शनिवार देर रात रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और वहीं तीन बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को ज़ेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि 21 अक्टूबर को समय करीब रात्रि 01.00 बजे नोएडा टू जेवर यमुना एक्सप्रेसवे 25 किलोमीटर के समीप एक गाड़ी ईको जिसका नंबर DL3 CC 7136 का अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया था। उक्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमे से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा तीन बच्चे घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती कराया गया है वहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है और तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों का विवरण

1-उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

2-बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

3-कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष,
निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

4-ज्योती पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष,
निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

5-सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी B2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

घायलों के नाम

1-सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

2-आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 08 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

3-आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष, निवासी जेजे कॉलोनी फेस 3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago