उत्तराखंड में बनेगी मंडुवा वाइन बुरांश, बेडू समेत अन्य लोकल उत्पादों की वाइन को भी दिया जाएगा बढ़ावा

देहरादून ।  उत्तराखंड में अब जापान के मशहूर पेय पदार्थ साके की तर्ज पर मंडुवे की छंग (मंडुवा वाइन) को ब्रांड के रूप में स्थापित किया जाएगा। आबकारी, उद्यान और पर्यटन विभाग मिल कर इस पर काम करेंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस बाबत संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। महाराज ने कहा कि पीएम मोदी का मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर है। राज्य में मंडुवे के उत्पादन को बढ़ावा देने का सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंडुवे से छंग बनाई जाएगी। जिस तरह जापान में साके पेय पदार्थ पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, उसी तरह उत्तराखंड की मंडुवे की छंग को भी होगा। आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए नई वाइनरी तकनीक का इस्तेमाल होगा। मंडुवा मोटा अनाज है, इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट,

कोटद्वार में लगेगा वाइन प्लांट

बुरांश और बेडू से वाइन बनाने का प्लांट कोटद्वार में लगने जा रहा है। आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने के बाद कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले अंकुर अग्रवाल ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए पौड़ी जिला प्रशासन के साथ एमओयू भी हुआ है। प्रशासन उन्हें किसानों से बुरांश और बेडू एकत्र कर उपलब्ध कराएगा। अंकुर ने बताया कि सरकार की और से मिले सहयोग के कारण उनकी राह आसान होती चली गई। जल्द ही प्लांट का संचालन शुरू कर पहाड़ी फलों से वाइन तैयार की जाएगी।

प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बहुत छोटे प्लांट के जरिए भी मंडुवे से छंग का निर्माण हो सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध

अंगूर, बुरांश, बेडू से लोकल वाइनः मंडुवे से छंग के साथ ही स्थानीय फलों बुरांश, बेडू से भी वाइन बनाई जाएगी। सेब का भी इस्तेमाल

किया जाएगा। अंगूर की पैदावार को बढ़ाया जाएगा। ये उत्पाद किस तरह लोगों की आर्थिकी को बढ़ा सकता है, अफसर इस पर फोकस करें। आबकारी विभाग इन उत्पादों से बनने वाली वाइन मंडुवे की छंग के उत्पादन से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाएं। ताकि लोगों को सरकारी एनओसी लेने को बेवजह के चक्कर न लगाने पड़े।

GG पर्यटन विभाग को स्थानीय उत्पादों से तैयार होने वाली छंग और वाइन की मार्केटिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। फ्रांस और स्पेन में वाइन महोत्सव का आयोजन होता है। इसमें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

एप्पल साइडर सिनेगर के लगेंगे प्लांट: महाराज ने कहा कि एप्पल साइडर सिनेगर के भी प्लांट लगाए जाएंगे। लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके जरिए राज्य में होने वाले सेब का इस्तेमाल किया जाएगा। सेब उत्पादकों को भी उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिलेगा। स्थानीय स्तर पर बाजार मजबूत होगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago