उत्तराखंड की बेटी मानसी ने फिर जीता गोल्ड

चमोली निवासी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में आयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इससे पूर्व भी मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि को फिर पहचान दिलाई है।


मानसी ने 2021 में राष्ट्रीय खेल में सिल्वर मेडल जीता
वे खेलो इंडिया में भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं
उन्होंने कुछ महीनों पहले ही नवंबर 2022 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
मानसी नेगी उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली की रहने वाली हैं। दशोली विकासखंड स्थित मजोठी गांव की मानसी नेगी का जीवन काफी संघर्षशील रहा है। चमोली के कोठियाल सैंण कस्बे में मोटर वर्कशॉप चलाने वाले मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से मानसी की मां ने ही गोपेश्वर में रहकर मानसी का पालन पोषण किया। बचपन से ही मानसी के अंदर स्पोर्ट्स की प्रति दिलचस्पी थी।उनकी इस जीत से चमोली सहित पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago