लम्बगांव प्रतापनगर में गुरिल्लों की बैठक, आश्वासन पर आश्वासन ही दिए जा रही सरकार

आज दिनांक 14/06/2025 को SSB प्रशिक्षित गुरिल्लों की एक आवश्यक बैठक स्थान लम्बगांव, प्रतापनगर में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता आशाराम जोशी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला प्रचारक टिहरी, टिहरी गढ़वाल ने की, बैठक में उपस्थित गुरिल्लों ने कहा कि सरकार गुरिल्लों को गुमराह करने में लगी है।

आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है कि आपका काम हो रहा है लेकिन जमीन पर कुछ भी काम नहीं किया जा रहा है, उत्तराखंड के प्रशिक्षित गुरिल्ला 18 सालों से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहा है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है, जबकि नैनीताल हाईकोर्ट ने भी उत्तराखंड के एस, एस, बी, प्रशिक्षित गुरिल्लों के हित फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड के प्रशिक्षित गुरिल्लों को मणिपुर की भांति इन्हें भी सरकारी विभागों में तीन महीने के भीतर समायोजित किया, लेकिन इस सरकार ने नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश भी नहीं माना और उसको भी साइड में रख दिया।
अब गुरिल्लों ने कहा कि आगे एक ठोस रणनीति बनाई जाएगी और सरकार से अपनी तीन सूत्रीय मांग मनवाई जायेगी।
एक कहावत है कि अगर सीधी उंगली से घी नहीं निकलता तो उंगली को टेढ़ा करना होगा।
गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैऱोला, तथा मीडिया प्रभारी श्री अनिल प्रसाद भट्ट और प्रतापनगर के ब्लॉक आशाराम जोशी ने समस्त गुरिल्लों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यदि गुरिल्लों को सरकारी विभागों में समायोजित नहीं करती तो आगे समस्त गुरिल्ला एक ठोस रणनीति बनाने में सफल होंगे और सरकार को झुकना पड़ेगा और आखिर प्रशिक्षित गुरिल्लों की तीन सूत्रीय मांग मनवाई जायेगी, नहीं तो सितंबर माह में एक बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
अतः सभी गुरिल्ला सरकार से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को मनवाने हेतु निवेदन करते हैं।
अन्यथा गुरिल्ला कुछ भी करने को बाध्य न हो जाय, जिसकी सारी जिम्मेदारी केवल सरकार और सरकार की होगी।

बैठक में उपस्थित गुरिल्ला 1-आशाराम जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापनगर एवं जिला प्रचारक टिहरी, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड 2-पवन सिंह राणा 3-करण सिंह थलवाल 4-बलदेव सिंह बिष्ट 5-नागेंद्र जोशी 6-महिमा लाल 7- मथुरा देवी 8-जबर सिंह 9-मातवर सिंह 10-भगवान सिंह आदि गुरिल्ला उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

3 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

14 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

14 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago