देहरादून – उत्तराखंड में शीतलहर का कहर जारी है और इससे निजात की कोई उम्मीद नहीं है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है पहाड़ों पर पाला तो मैदानों में घने कोहरे की वजह से लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च हिमालई क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी की वजह से अन्य जिलों पर भी इसका असर पड़ रहा है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने इन जिलों में रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्णय लिया है ताकि लोग ठंड से बचे रहें।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....