कोतवाली चौखुटिया पुलिस की तत्परता— 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
दिनांक 24.02.2026 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो बिना बताए घर से कहीं चला गयी है।
सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक तलाश/ सुरागरसी-पतारसी की गई। साथ ही सर्विलांस टीम की सहायता से संभावित स्थानों पर खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर नाबालिग को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।
आज दिनांक 25.02.2026 को आवश्यक काउंसिलिंग के उपरांत किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कोतवाली चौखुटिया
2. अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, साइबर सेल
3. कानि0 विजय आगरी, कोतवाली चौखुटिया
4. म0कानि0शबाना बानो, कोतवाली चौखुटिया
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…