ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा-ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022-23 क्षेत्र भैसियाछाना जनपद अल्मोड़ा का अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज बाड़ेछीना के मैदान में आज विधायक मनोज तिवारी ने शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सफल और सुखद भविष्य के लिए मनुष्य का स्वास्थ्य और ऊर्जावान होना अति आवश्यक है।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।खेल एक बहुत ही अच्छी शारीरिक गतिविधि है जो शरीर को स्वस्थ बनाकर तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करता है।जीवन में खेल व्यक्तिगत लाभ के साथ ही पेशेवर लाभ के लिए भी खेल सकते हैं।दोनों ही तरीकों से,यह हमारे शरीर,मस्तिष्क और आत्मा को लाभ पहुंचाता है।खेल कई नियमों द्वारा और तौर-तरीकों द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियां होती हैं।खेल में सामान्यतः शारीरिक और मानसिक क्षमता का उपयोग तथा विकास होता है।शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है जो बहुत लाभदायक है।बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है,क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं।किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है।खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है।कुछ देशों में कुछ अवसरों,कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन पर स्पोर्ट्स और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।प्राचीन यूनान के ओलम्पियाड को सम्मान प्रदर्शित करने के लिए ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।यहाँ तक कि पूरे दिन में से कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए।खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है।जिन व्यक्तियों की व्यस्त दिनचर्या होती है वे बहुत ही आसानी व शीघ्रता से थक जाते हैं।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक सूकून और आराम का जीवन जीने के लिए हम सभी को स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। इसलिए हमारे जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है।कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी,कार्यक्रम संयोजक एस सी मिश्र प्रधानाचार्य राईका बाड़ेछीना,कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती प्रीति पन्त प्रधानाचार्य रा क इ का बाड़ेछीना,गिरीश चन्द्र मेलकानी,किरन पाटनी,मोहित चौधरी,जी के तिवारी,नीलेश कुमार,मीनाक्षी पन्त,सपना शाही,पी एस गैलाकोटी,मनोज कुमार बिष्ट,उमेश चन्द्र,पीटीए अध्यक्ष दीप चन्द्र भट्ट, पूर्व पीटीए अध्यक्ष पानसिंह,प्रधान गोविन्द सिंह पेनवाल सहित विद्यालयों के अध्यापक एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago