राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो विधायक मनोज तिवारी एवं काँग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एंव प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चॊघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के नाम ज्ञापन भेजकर काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की माँग की।
ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्व करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वॆमनस्यता की भावना से ग्रस्त होकर फाँसीवादी एंव तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। देश के लोकतंत्र एंव लोकशाही शक्तियों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी का एक लम्बा इतिहास रहा हैं। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से पदच्युत करना लोकतंत्र के प्रति एक बड़ा अपराध हैं। ज्ञापन में उल्लेखित था कि सत्ता प्राप्ति के लिए जनता की संवेदनाओं का शोषण करने का भारतीय जनता पार्टी का लम्बा इतिहास रहा हैं। भाजपा जब जब सत्ता में होती हैं। तो उनके स्वयं के लिए अलग नॆतिक मूल्य एंव कानून होते हैं, कोई भी विपक्षी जनप्रतिनिधि सरकार से सवाल करता हैं। तो उसे केन्द्रीय जाँच ऎजेन्सियों ईडी, सीबी आई के माध्यम से चुप करा दिया जाता हैं। काँग्रेस नेता राहुल गांधी जन सरोकारों के लिए सदन में संघर्ष कर रहे थे, देश की गरीब जनता के धन को अडानी गुप्र को सौंपे जाने पर संसद में राहुल गांधी द्वारा पूछे सवालों पर अडानी मामलों में जेपीसी गठन करने की प्रबल माँग से बचने के लिए उनकी संसद सदस्यता को रद्द करने का कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया हैं। जिसकी काँग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देशहित में संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की पुरजोर माँग अल्मोड़ा के काँग्रेसजनों ने करी।
ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डेय को सॊंपा गया!
ज्ञापन में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, लीला जोशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, निजाम कुरॆशी, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, हरेन्द्र प्रसाद शॆली, रमेश नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल विभाग शरद चन्द्र साह, दीपा साह, राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दर बोरा, संजय दुर्गापाल, सुमित कुमार, भुवन अधिकारी, फहीम उद्दीन, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सभासद राजेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कर्म्याल, अमित बिष्ट, नितिन रावत, पंकज काण्डपाल, विशाल साह, बाला रावत, अभिषेक तिवारी, ए के अवस्थी, सरस्वती रोडिया, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल कोरंगा, यकां प्रदेश प्रवक्ता वॆभव पाण्डेय, पंकज कुमार, पी सी सी सदस्य दान सिंह नेगी, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, मंयक बिष्ट, युवराज सिंह, नवीन कनवाल, पूनम आर्या, शहाबुद्दीन, बी के पाण्डेय, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, संजय रावत, मनीराज सिंह, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, देवेन्द्र बिष्ट, जगदीश पाण्डेय, मंजुल मित्तल सहित अनेक काँग्रेसजन मोजूद थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago