Categories: अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

*अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी,हॉटमिक्स कार्य में देरी पर विभाग और सरकार पर साधा निशाना*

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा जिले की सड़कों की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।खासतौर पर विधानसभा अल्मोड़ा एवं नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गड्ढों से भरे मार्गों को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे आम जनता के साथ अन्याय बताया है।विधायक ने कहा कि लंबे समय से शहर की अधिकांश सड़कें बदहाल स्थिति में हैं,जिससे रोजाना हजारों लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर की सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है जबकि वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि हजारों पर्यटक अल्मोड़ा आते हैं एवं अल्मोड़ा से होकर ही अन्य पर्वतीय जनपदों का रुख करते है। सड़को की बदहाल स्थिति से उन्हें भी काफी दिक्कत होती है जिसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है।विधायक ने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।विधायक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु दस प्रमुख कार्यों की सूची मांगी गई थी, तब उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर नगर की सड़कों को हॉटमिक्स कराने का प्रस्ताव रखा था।उनका कहना है कि यह कार्य जनहित से सीधे जुड़ा हुआ है और लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है।बावजूद इसके, आज तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है।उन्होंने आगे कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को उन्होंने दो बार औपचारिक पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत और हॉटमिक्स कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे।इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा सड़कों के सुधार का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भी भेजा जा चुका है, लेकिन हैरानी की बात है कि इसके बावजूद धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से जनहित में सड़को को हॉट मिक्स करने की मांग उनके द्वारा लगातार की जा रही है फिर कार्य शुरू न होने के पीछे क्या कारण हैं यह समझ से परे है।उन्होंने इसे साफ तौर पर विभागीय लापरवाही और कार्यों के प्रति उदासीनता करार दिया।उन्होंने कहा कि जनता लगातार सड़कों की समस्या को लेकर शिकायत कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। विधायक ने कहा कि यदि जल्द ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कर हॉटमिक्स का कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विधायक तिवारी ने संबंधित विभाग और शासन से मांग की है कि अल्मोड़ा नगर की सड़कों की स्थिति को देखते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए आम जनता को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक सड़कों को हॉट मिक्स करने का कार्य प्रारम्भ नहीं होता तब तक सुरक्षा की दृष्टि से विभाग सड़को के गड्ढों में पेचिंग कार्य प्रारम्भ करवाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

10 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

22 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago