Latest news webfastnews
अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में विगत दिनों संपन्न हुई “राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप-2025” में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के पदक विजेताओं का स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने वाली नगर की दोनों बेटियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि संसाधनों का अभाव होने के बावजूद हमारी बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का ग़ौरव प्राप्त करने के साथ साथ अल्मोड़ा का नाम राष्ट्रीय पटल पर
रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वह दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने हेतु हर संभव मदद करने को तैयार हैं। उन्होंने रजनी नेगी एवं माही बिष्ट के स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर उनके कोच यशपाल भट्ट की जमकर सराहना की एवं सभी का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण भी किया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…