Almora: 10 दिवसीय एडवेंचर फाउण्डेशन कोर्स का प्रारम्भ
जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने बताया कि पर्यटन विभाग जनपद अल्मोड़ा द्वारा साहसिक पर्यटन योजनान्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत शनिवार को एक 10 दिवसीय एडवेंचर फाउण्डेशन कोर्स का प्रारम्भ किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यकम हेतु निविदा के माध्यम से चयनित फर्म द्वारा जनपद अल्मोडा के शीतलाखेत क्षेत्र में जनपद अल्मोड़ा के कुल 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यकम में प्रतिभाग कर रहे कुल 30 प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्वीप के अन्तर्गत आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरुकता का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। सभी प्रतिभागियों के दल को जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी द्वारा, प्रशिक्षण हेतु रवाना किया गया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…