उत्तराखंड में एक बड़ी अचरज भरी खबर आई है। उत्तराखंड में रामनगर में बाल सुंदरी मंदिर के पास जंगल किनारे कई बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार लकड़ी लेने जा रहे लोगों ने इसकी सूचना कुछ लोगों को दी सूचना मिलने पर कोसी रेंज के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बंदरों के शवों को अपने कब्जे में लिया।
साथ ही वन विभाग की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि 10 से ज्यादा बंदरों की एक साथ मौत हुई है।
इस मामले में वन आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी एक साथ इतने बंदरों की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, बंदर हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है।
इस मामले में बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष हिरदेश शर्मा ने बताया कि वह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
लोगो को आशंका है कि इन बंदरो को किसी ने विषाक्त पदार्थ खिलाया होगा जिससे उनकी मौत हो गयी। अन्यथा एक साथ इतने बंदरों की मौत किसी के गले नहीं उतर रही।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....