Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी खबरें

✳️ भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और पाकिस्तान में सिख समुदाय के सदस्यों पर हाल ही में हुए हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज जताया है। सूत्रों के अनुसार इस साल अप्रैल से जून के बीच चार घटनाएं हुई हैं और भारत ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है।
✳️ जम्मू कश्मीर : कुलगाम में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

✳️ हज यात्रा सोमवार से शुरू हो गई है। पांच  दिन चलने वाली इस यात्रा में दुनिया भर से लगभग 20 लाख जायरीन सऊदी अरब के मीना शहर में इकट्ठे हुए हैं। वे वहां रात गुजारेंगे और कल तडके अराफात के मैदान में हज की प्रमुख रस्म अदा करेंगे।

✳️ पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने ₹12 लाख कीमत के 61 खोये मोबाईल फोनों को ढूंढ़ कर सकुशल मोबाईल स्वामियों के सपुर्द किये। मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी का इजहार करते हुये पौड़ी पुलिस का आभार जताया।

✳️ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल ओमान में वहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात की और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के मामले में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

✳️ केंद्रीय मंत्री ने नई दवाओं और टीकाकरण प्रणाली के लिए NANDI पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल का उद्देश्य विभाग में प्राप्त पशु चिकित्सा उत्पाद प्रस्तावों की सुरक्षा, प्रभावकारिताऔर जांच करने की प्रक्रिया में तेजी लाना है।

✳️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में पांच वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाडियों को रवाना करेंगे।

✳️ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा–चीन से लगी सीमाओं की सुरक्षा को हर कीमत पर बरकरार रखा जाएगा।

✳️ राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने  जम्मू-कश्मीर के चार जिलों में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों की नई शाखाओं पर कई छापे मारे। अभिकरण ने कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां और पुलवामा जिले में बारह स्थानों पर छापेमारी की।

✳️ G20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य समूह की तीसरी तीन दिवसीय बैठक उत्तराखंंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर में कल से शुरू हो गई है। इसमें जी-20 देशों के अलावा आठ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित कुल 63 भाग ले रहे हैं।

✳️ अगले महीने शुरू होने वाले कांवड़ मेले को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हैं। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कांवड़ मेले से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago