Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

✳️प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की एक सौवीं कड़ी को करोड़ों लोगों ने सुना। ऐति‍हासि‍क कार्यक्रम को सुनने के लि‍ए देश और वि‍देशों में विशेष व्‍यवस्‍था की गई।
✳️एडिडास के ख़िलाफ़ उसके ही निवेशकों ने मुकदमा दायर किया है। निवेशकों का कहना है कि कंपनी को कान्ये वेस्ट के साथ पार्टनरशिप ख़त्म करने से वर्षों पहले से ही उनके आपत्तिजनक व्यवहार की जानकारी थी।
✳️बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 में भारत को   58 सालों दिलाया गोल्ड।
✳️केरल से कथित रूप से ग़ायब हुई और इस्लाम धर्म अपनाने वाली लड़कियों की कहानी पर बनीं फ़िल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद बढ़ता जा रहा है। ये फ़िल्म 5 मई को रिलीज़ होनी है।
✳️तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने रविवार को कहा कि तुर्की के खुफिया बलों ने इस्लामिक स्टेट के नेता अबू हुसैन अल-कुराशी को सीरिया में मार गिराया।
✳️पुडुचेरी के उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा है कि सरकारी विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को घरों पर पूजा करने के लिए शुक्रवार को दो घंटे देरी से दफ्तर आने की विशेष इजाजत होगी। महिला कर्मचारियों को शुक्रवार को सुबह पौने नौ के बजाय पौने 11 बजे कार्यालय आने की इजाजत होगी।
✳️पिथौरागढ़ जिले के मिर्थी में 7वीं वाहिनी तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) को कैंप विस्तार के लिए 8.964 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

✳️ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद कल रात करीब साढ़े दस बजे एम्स के सीसीयू में भर्ती कराया गया।
✳️तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
✳️ उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हरिद्वार पहुंची। कंगना रनौत ने दक्षिण काली मंदिर में पूजा की और गंगा आरती में हिस्सा लिया। कंगना रनौत केदारनाथ के दर्शन करने भी जाएंगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

48 minutes ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

7 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

12 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago