✳️ जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में जी20 शिखर सम्मेलन समारोह के लिए सांस्कृतिक अकादमी ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।
✳️ पश्चिम बंगाल: एगरा में स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में अब तक 9 लोगों की मृत्यु हुई है।
✳️ रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने इंदौर से भारत गौरव पर्यटन रेलगाडी श्रृंखला में इंदौर-पुरी गंगासागर भव्य काशी यात्रा रेलगाडी को रवाना किया। इसमें 458 यात्री सवार हैं।
✳️प्रधानमंत्री 19 मई से तीन देशों – जापान, पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। वे 19 से 21 मई तक जापान में हिरोशिमा की यात्रा करेंगे और G7 शिखर बैठक में हिस्सा लेंगें।
✳️ फ्रांस में 76वां कांस फ़िल्म फेस्टिवल आरंभ हो गया है। माइकल डगलस और कैथरीन डेनेउवे ने फिल्म महोत्सव आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की जो अगले 12 दिनों तक चलेगा।
✳️ संघ लोक सेवा आयोग ने मणिपुर की स्थिति की समीक्षा के बाद सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 2023 के इम्फाल सेंटर के उम्मीदवारों के लिए वैकल्पिक केंद्र प्रस्तावित किया है।
✳️ स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवी ने कहा है कि भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग अगले 25 वर्षो में विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
✳️ सरकार ने खोए हुए मोबाइल फोन को बंद करने और उसका पता लगाने के लिए संचार साथी पोर्टल का शुभारम्भ किया।
✳️ भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय नवीनतम बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर ।
✳️ पिछले साल अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ़्तार कर जेल भेजने के बाद विवादों से घिरीं असम पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।
✳️ टूरिस्ट वीज़ा पर सऊदी अरब जाने वाले लोग हज के समय में हज और उमरा नहीं कर पाएंगे।
✳️शाहरुख खान से मुलाकात के बाद फोटो शेयर करते हुए बोले अमेरिकी राजदूत, ‘ ये मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है’।
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...
अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5…