Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

तेलेंगाना राज्य दिवस

✳️ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन की तैयारियों के सबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है।

✳️ संघ लोक सेवा आयोग ने दो जुलाई को होने वाली प्रवर्तन अधिकारी, लेखा अधिकारी और भविष्य निधि सहायक आयुक्त परीक्षा – 2023 में भाग लेने वाले इम्फाल केन्द्र के उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केन्द्र बदलने का विकल्प दिया है। ये केन्द्र, मिजोरम में आइजोल, नागालैंड में कोहिमा, मेघालय में शिलंग, असम में दिसपुर और जोरहाट, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और दिल्ली हैं।
✳️ देश में पिछले महीने वस्‍तु और सेवा कर- (जीएसटी) राजस्‍व संग्रह उल्‍लेखनीय रूप से बढ़कर एक लाख 57 हजार नब्‍बे करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गया।

✳️ पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संपादकों और समाचार निदेशकों के संगठन (एईएमईएनडी) ने देश से पत्रकारों के गायब होने पर चिंता व्यक्त की है। एक पाकिस्तानी दैनिक पत्रिका की खबर के अनुसार पाकिस्तान में पत्रकारों की दयनीय स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।

✳️ उत्तर प्रदेश: बस्ती में बी-फार्मा एवं बी. एससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े पर प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

✳️ मुंबई: अपना कर्ज चुकाने के लिए 27 वर्षीय जितेंद्र जोशी ने खुद के अपहरण का झूटा नाटक किया और अपने परिवार से फिरौती मांगी। उनकी पत्नी को उनके ही नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया और कॉलर ने उनसे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। शिकायत मिलने के बाद हमने 12 घंटे में उस शख्स को ढूंढ निकाला और पूछताछ के दौरान उसने सच बताया। उसने अपने पिता से पैसे लेने के लिए ऐसा किया था।

✳️ मणिपुर में जारी जातीय संघर्ष के बीच पुलिस नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया गया। अब राजीव सिंह को यहां का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया।

✳️ भारत ने गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्रक्षेपण किया। मिसाइल बेहद ऊंचे स्तर की सटीकता के साथ लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है।

✳️ 38 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द करने के बाद, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सभी पंजीकृत संकाय सदस्यों और कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्य आवश्यकता को पूरा करने में विफल रहने पर 102 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।

✳️ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि पसंद का नाम रखने या व्यक्तिगत वरीयता के अनुसार इसे बदलने का अधिकार भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के दायरे में आता है।

✳️ पंजाब पुलिस की सुरक्षा शाखा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

✳️ बांद्रा पुलिस ने बुधवार को बांद्रा बैंडस्टैंड में अपनी प्रेमिका को मारने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago