Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनियां की बड़ी हलचल

✳️ G-20 बैठक के लिए उत्तराखण्ड पहुँचे अतिथियों ने आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में सायंकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
✳️ प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से देहरादून से दिल्‍ली के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्‍तराखंड के लिए यह पहली वंदे भारत रेल गाडी होगी। यह रेलगाड़ी स्‍वदेश निर्मित है।

✳️ बागेश्वर धाम के पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को Y कैटेगरी सुरक्षा दे दी गयी है। मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। Y कैटेगरी सुरक्षा श्रेणी में 1 से 2 कमांडो और 8 पुलिसकर्मी शामिल होते हैं।
✳️ नेपाल के उप राष्‍ट्रपति ने माउंट एवरेस्‍ट पर विजय प्राप्‍त करने वाले हरि बुद्धमगर और 28वीं बार चढ़ने वाली कामी रीता शेरपा को शुभकामनाएं दी। हरि बूढामगर के घुटनों से नीचे कृत्रिम पैर हैं। वह एक पूर्व सैनिक हैं।
✳️ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज नैनीताल स्थित डॉ0 रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी का भ्रमण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी सोच और विचार के केंद्र में सेवा, समर्पण और सुशासन के त्रिशूल को धारण करें।
✳️ पाकिस्तान में पीटीआई के नेता शाह महमूद कुरैशी, जमशेद चीमा और उनकी पत्नी मुसर्रत चीमा को नजरबंद किया गया।
✳️ आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज वर्षा और ओलावृष्टि की भी उम्‍मीद है।
✳️ जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आज एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान घायल हो गए।
✳️ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का कहना है कि वे 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के 19 राजनीतिक दलों के निर्णय की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। NDA के बयान में कहा गया: “यह केवल अपमानजनक नहीं है, यह हमारे महान राष्ट्र के लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान है।”
✳️ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना – यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

6 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

19 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago