💠 विश्व स्वास्थ्य दिवस
💠देश और दुनियाभर में मनाया जाएगा गुड फ्राइडे
✳️सीबीएसई ने 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ज़्यादा मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) यानी बहुविकल्पीय प्रश्न शुरू कर और छोटे या लंबे उत्तरों वाले प्रश्नों का वेटेज को कम करके अपनी मूल्यांकन योजना को नया रूप दिया है
✳️ भारत ने आशा व्यक्त की है कि चीन के अधिकारी वहां भारतीय पत्रकारों की निरंतर उपस्थिति सुगम बनाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पत्रकारिता संबंधी गतिविधियां चलाने के लिए चीन के पत्रकारों को भारत का वीज़ा उपलब्ध है।
✳️अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक 2023 में दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बर्रनार्ड आर्नोल्ट और उनका परिवार है। आर्नोल्ट के पास 211 अरब डॉलर यानी 17294477850000 रुपये की संपत्ति है।
✳️ कनाडा के ओंटारियो प्रांत में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने ‘हिंदू-विरोधी और भारत विरोधी ग्रैफिटी’ बनाई जिसे स्थानीय पुलिस ने ‘नफ़रत भरी कार्रवाई’ करार दिया है।
✳️ उदयपुर में राजस्थान सौर वेधशाला में विकसित हाई एनर्जी एल-1 ओर्बिटिंग एक्सरे स्पेक्टरोमीटर-हीलियोस को आदित्य एल-वन उपग्रह में समेकित किया गया है। हीलियोस नई पीढ़ी का स्पेक्ट्रोमीटर है जो सूर्य के कोरोना में गतिशील घटनाओं का अवलोकन करेगा।
✳️ संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित । केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रसोई गैस मूल्य निर्धारण के संशोधित दिशा-निर्देशों को स्वीकृति दे दी है जिससे रसोई गैस के मूल्यों में स्थिरता आ सकेगी।
✳️ भारत और विदेशों के 1500 से अधिक युवाओं ने आज उत्तर प्रदेश के आईआईटी कानपुर में वाई-20 विमर्श में भाग लिया। जी-20 की भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह विमर्श भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर में 5 और 6 अप्रैल के दौरान आयोजित किया गया।
✳️ दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा ने इस मामले के सह-आरोपियों अंकुश जैन और वैभव जैन की जमानत याचिका भी खारिज करने का आदेश दिया।
✳️ भारतीय खेल प्राधिकरण ने पहली बार खेलो इंडिया गेम्स प्रमाणपत्रों को डिजिलॉकर के साथ एकीकृत किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों का ‘डिजिटल रूप में सशक्तिकरण’ करना है।
✳️ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हनुमान_जन्मोत्सव पर गुजरात के बोटाड जिले में सालंगपुर शहर में हनुमानजी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
✳️उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “इससे सभी लोगों को अनेकों सुविधा मिलने वाली है। सभी लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी सुविधाएं मिले उसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं और घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे।
