Categories: सबसे FAST

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसान चाची ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को कृषि क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरेित किया है । उन्होंने स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिये 300 से अधिक महिलाओं को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है ।
✳️दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली उत्तराखण्ड की झांकी ‘मानसखण्ड’ को सम्पूर्ण उत्तराखण्ड भ्रमण के पश्चात गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र परिसर में स्थायी रुप से स्थापित कर दिया गया है।
✳️ स्‍नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संयुक्‍त विश्‍वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-CUET आज से शुरू हो रही है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी कर रही है। देशभर के 295 शहरों में विभिन्‍न परीक्षा केन्‍द्रों में लगभग 14,99,000 उम्‍मीदवार इस परीक्षा में बैठेंगे।
✳️ मध्य प्रदेश मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वरिष्‍ठ लोगों को वायुयान से तीर्थयात्रा पर भेजने वाला देश का पहला राज्‍य बनने जा रहा है। यात्रियों का पहला जत्‍था आज भोपाल हवाई अड्डे से  प्रयागराज के लिए उडान भरेगा।
✳️ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक रोडवेज बस में एक बाइक घिसट रही है। जांच में पता चला कि एटा उत्तर प्रदेश नगर क्षेत्र में बस और बाइक में टक्कर हुई, जिसमें बाइक चालक की मौके पर मृत्यु हो गई। मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है
✳️ पंजाब: पाकिस्तान के एक ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया मगर अमृतसर सेक्टर के BSF जवानों द्वारा उसे रोक दिया गया। तलाशी कर उस ड्रोन को बरामद कर लिया गया, तलाश अभियान जारी है।
✳️ श्रीलंका में सभी 25 जिलों के तीन सौ स्‍कूली बच्‍चों को महात्‍मा गांधी स्कॉलरशिप दी गई।
✳️ वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एक करोड़ 39 लाख सदस्यों ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
✳️ भारत ने शंघाई में विश्‍वकप तीरंदाजी के दूसरे दौर में तीन स्‍वर्ण और एक कांस्‍य पदक जीता ।
✳️ साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की ।
✳️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. यूक्रेन युद्ध के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है।
✳️ अहमदाबाद के दाहोद में सदियों पुरानी मस्जिद, 4 मंदिरों सहित 8 जगहों को तोड़ा गया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 hour ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

22 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago