बेटी को बचाने के लिए नदी में कूदी मां, दोनों की मौत

उत्तराखंड के टनकपुर में शारदा नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गयी। दोनों के शव बरामद कर लिये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि शारदा घाट के पास दो लोग नदी में डूब गये। राज्य आपदा प्रबंधन बल और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।दोनों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक दोनों की पहचान घसियारा मंडी निवासी कंचन सक्सेना और उसकी छह वर्षीय बेटी दिव्यांशी के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घसियारा मंडी निवासी 30 वर्षीय कंचन सक्सेना पत्नी संजय सक्सेना अपनी बड़ी बेटी सात वर्षीय दिव्यांशी और छोटी बेटी सांची के साथ दोपहर डेढ़ बजे अपने पति की दर्जी की दुकान पर गयी थी। यहां कंचन ने छोटी बेटी सांची को पास के दुकान में चाट खाने भेज दिया। जबकि खुद की तबीयत खराब होने की बात कह अपने पति संजू से दवाई लेने जाने की बात कही और बड़ी बेटी दिव्यांशी के संग बाजार की ओर निकल गई।

कुछ देर में दोनों मां बेटी मस्जिद मार्ग से बैराज की ओर आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिव्यांशी शौच के लिए नदी के किनारे गई तो उसका पांव फिसल गया और वह पानी मेंडूबने लगी। यह देख बिना देर किए बेटी को बचाने कंचन भीनदी में कूद गई। मगर तैरना नहीं आने के कारण दोनों मां- बेटी नदी में बह गये। सूचना मिलने पर पहुंचे गोताखोरों ने कुछ दूर से मां-बेटी के शव बरामद किए। एकाएक घटी घटना से परिवार में शोक छा गया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago