राज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त
अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की शनिवार को हुई शोक सभा में राज्य आंदोलनकारी पूरन चंद्र जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दन्या निवासी स्व पूरन जोशी प्रेस क्लब के सचिव वरिष्ठ पत्रकार रमेश जोशी के भाई थे। शोक सभा में उनके निधन को समाज के लिए गहरी क्षति बताते हुए सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ सदस्य एड पीसी तिवारी ने की।
इस मौके पर पत्रकारों व अन्य गणमान्य लोगों ने शोक सभा आयोजित कर राज्य आंदोलनकारी पूरन जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…