मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने भैंसियाछाना ब्लाक में कार्यभार ग्रहण किया

धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा  व सचिव एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मधीरेन्द्रण्डल नैनीताल द्वारा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी से पारस्परिक स्थानांतरण के बाद 14 फरवरी को भैंसियाछाना ब्लाक में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया ।

कुल चौदह सदस्यों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ

उल्लेखनीय है कि मिनिस्टीरियल कार्मिकों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद बाहरी जनपदों में तैनाती दी गई थी। कुल चौदह सदस्यों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ मिला। संगठन 2018से ही मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद में स्थान आबंटन करने की मांग कर रहा था। शासन द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनपद आबंटन की मांग पूर्ण करते हुए शासनादेश जारी कर दिया परिणाम स्वरूप जनपद के अध्यक्ष व सचिव को भी गृह जनपद वापसी का अवसर प्राप्त हुआ।

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, जिला अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सचिव मुकेश जोशी व उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र गुसाईं द्वारा भी जनपद वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अवगत कराया गया है कि सरकार को शिथिलीकरण को भी बहाल करना चाहिए और अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में विकल्प के स्थान पर काउंसलिंग को अनिवार्य करना चाहिए ताकि स्थानांतरण समिति की मनमानी समाप्त हो।

धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार महामंत्री पंचम सिंह व विधायक  मनोज तिवारी जी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है। गृह जनपद आबंटन का शासनादेश जारी होने पर माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव का भी आभार  का भी आभार व्यक्त किया गया। धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा  दिनांक 2जुलाई2019 को  जारी सूची में शामिल प्रधान सहायकों को भी प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने की मांग की है। 18-19  भर्ती वर्ष में डी पी सी होने के बाद उनको अगले भर्ती वर्ष में पदोन्नति का निर्णय उचित नहीं है। डी पी सी की तिथि को पदोन्नति तिथि मानते हुए सदस्यों के पदोन्नति का रास्ता साफ करना चाहिए। पाठक ने कहा कि सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर संगठन   संगठनात्मक कारवाई के लिए बाध्य होगा। भैसियाछाना में कार्यभार ग्रहण करते समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सुनीता रानी, मुकेश जोशी,श्री रविराज सिंह साह निशा पंत ललित मोहन मिश्रा, गीता तिवारी, मनोज कांडपाल, विशाल राणा, करन , प्रहलाद सिंह  व प्रधानाचार्य श्री श्री मां आनन्दमयी राजकीय इंटर कालेज धौलछीना श्री जितेन्द्र सिंह मेहरा , भगवान भट्ट ममता उपाध्याय  उपस्थित थे।   एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव मुकेश चन्द्र जोशी व सभी पदाधिकारिओं द्वारा भी सभी अवशेष मांगों के निराकरण की मांग की है

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago