अल्मोड़ा: विकासखण्ड ताड़ीखेत के राजकीय इण्टर कालेज जैना में क्षेत्रीय विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

विकासखण्ड ताड़ीखेत के सुदूरवर्ती क्षेत्र के राजकीय इण्टर कालेज जैना में क्षेत्रीय विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 57 समस्यायें दर्ज की गयी। जिनमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के सम्मुख किया गया।
शिकायतों का तत्काल  निस्तारण सुनिश्चित करें
इस दौरान  विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग से सम्बन्धित जो शिकायतें इस शिविर में लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी है उन शिकायतों को गम्भीरता से लेतेे हुए तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की गयी है जिनका उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ताड़ीखेत में आर0टी0ओ0 कार्यालय, रानीखेत में बन्द पड़े पर्यटन कार्यालय तथा भिकियासैंण में बंद पड़े पाॅलीटैक्नीक को खोलने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण एक स्थान पर हो इसलिए इस शिविर को आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 100 करोड रू0 की योजना शासन से स्वीकृत करायी गयी है जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।

इस शिविर में अधिकांश शिकायतें पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, बाल विकास, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों की शिकायतें लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी। इस दौरान विधायक द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 लोगों को लाठी, कान की मशीन, व्हील चीयर, बैशाखी का वितरण किया, वही उद्यान विभाग द्वारा 450 से अधिक लोगों को प्लम के पौधों का वितरण विधायक द्वारा किया गया।

समस्याओं का निराकरण किया गया
इस शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा 07 वृद्वावस्था के आवेदन पत्र, 15 यू0डी0आई0डी0 कार्ड, 10 पेंशन सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण, राजस्व विभाग द्वारा 18 विकंलाग प्रमाण पत्र, 02 आय, 03 जाति व 01 चरित्र प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में 02 आधार कार्ड बनाये गये तथा 07 आधार कार्ड संशोधित किये गये। पूर्ति विभाग द्वारा 09 लोगों द्वारा राशन कार्ड में यूनिट चढाने हेतु आवेदन किये गये। बाल विकास विभाग द्वारा 06 फार्म नन्दागौरा योजना के जमा किये गये। कृषि विभाग द्वारा 10 पी0एम0 किसान योजना के पंजीकरण किये गये। 27 कृषकों का कृषि सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 75 मरीजों का उपचार व निःशुल्क दवायें वितरित की गयी। पर्यटन विभाग द्वारा 05 होमस्टे फार्म, 04 वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना व 20 व्यक्तियों को इस योजना की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह द्वारा दर्ज सभी शिकायतों को विभागीय अधिकारियों के सम्मुख रखते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो समस्यायें इस शिविर में दर्ज की गयी है उनका निराकरण करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।
ये लोग मौजूद रहे
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाण्डे, तहसीलदार मनीषा मारकना, प्रधान ग्राम पंचायत गुम्टा नीमा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, प्रधान स्यो हेमा नेगी, पूर्व प्रधान कमलेश कुमार, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश आर्या, जीवन चन्द्र प्रधान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रानीखेत गिरीश भगत सहित अन्य विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियन्ता जिला विकास प्राधिकरण मुकुल सती ने किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

10 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

11 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago