पेगासस से हो रही मेरे फोन की जासूसी लोकतांत्रिक ढांचा भारत में हो रहा नष्ट : राहुल गांधी

लंदन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक विवादित बयान जारी कर घिर गए हैं। उन्होंने विदेशी धरती से फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, मेरी और अन्य राजनेताओं की जासूसी कराई जा रही है। पेगासस सॉफ्टवेयर से मेरे फोन की जासूसी हुई। पीएम नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक ढाँचे को नष्ट कर रहे हैं। राहुल ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान में कहा, भारतीय लोकतंत्र दबाव में है। लोकतंत्र के जरूरी स्तंभों संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका सभी पर नियंत्रण हो रहा है। हम भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर ही हमले का सामना कर रहे हैं। ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा ने राहुल के व्याख्यान का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर साझा किया।

खुफिया अफसरों ने किया सचेत : मेरे और विपक्ष के कई नेताओं के फोन में 9 पेगासस था। खुफिया अधिकारियों ने खुद बताया था कि फोन पर बात करते हुए सचेत रहें, क्योंकि हम आपकी बातों को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
-राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

7 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago