नकली डेड बॉडी बनाकर तीन स्टूडेंट्स ने किया प्रैंक, फिर पुलिस ने की ये कार्यवाही

    दिनांक 15 जून 2024 को, नैनीताल स्थित एक होटल में रूकने आये 03 छात्रों द्वारा चैक आउट करने से पहले सफ़ेद चादर में लपेट कर डेड बॉडी बनाकर चैक आउट कर चले गये। सफाई कर्मचारी जब रूम साफ करने आये तो बैड में  सफेद चादर में लिपटी डेड बाॅडी देख घबराकर पुलिस को सूचित किया गया।

तीन लोगों ने किया अनुचित प्रैंक

पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह , उ0नि0 प्रियंका, म0का0 पूनम कोरंगा, का0 बृजमोहन मौके पर पहुॅचे, चैक किये जाने पर बैड पर सफेद चादर में सॉस लगा कर, तकिये लपेट कर डैड बाॅडी दिखाने का प्रयास किया गया था। जो कि अनुचित प्रैंक था।

 एसएसपी ने शीघ्र कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त कृत्य करने वालों का शीघ्र पता लगाकर कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को निर्देश किया गया। निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल हरपाल सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए होटल मालिक से पूछताछ की गयी तो उस कमरे में 03 लोग रूके थें। सीसीटीवी एवं पूछताछ पर तीनों को रूम से भागते हुए देखा गया। सर्विलास की मदद से उनका लोकेशन मुक्तेश्वर मालूम हुआ। मुक्तेश्वर थाना प्रभारी को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया।

आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न की

तीनों छात्रों द्वारा नकली डेड बॉडी बनाकर पुलिस को गुमराह किया और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न की। इनका पता लगाकर तीनों को थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर द्वारा थाना लाकर धारा- 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए नगद धनराशि जमा करवाकर दण्डित किया गया। साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

नागरिकों से अपील-

   नैनीताल पुलिस की सभी नागरिकों से अपील है कि वे ऐसी अनुचित और गैर जिम्मेदाराना हरकतों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल कानूनी रूप से दंडनीय हैं, बल्कि इससे वास्तविक आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न होती है, जिससे अन्य जरूरतमंद लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

कार्यवाही-

1- देवाशीष नायक पुत्र चन्द्र मणि नायक निवासी- 317 जी न्या खण्ड 3 इन्द्रापुरम गाजियाबाद उ0नि0
2-उज्जवल भारद्वाज पुत्र प्रदीप कुमार भारद्वाज निवासी- बी-32 शालीमार गार्डन साहिबाबाद , दिल्ली
3- दिव्या सोन पुत्री लोकेन्द्र कुमार सौन निवासी- 91 एफ2 शालीमार गार्डन दिल्ली

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

2 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

16 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

21 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago