खैरना: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, पाँच घायल

जनपद नैनीताल में जौरासी खैरना के पास एक इको वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस ने तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यंत विषम परिस्थितियों में पांच घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया जबकि एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

आज दिनाँक 13 नवम्बर 2023 को जनपद नैनीताल, चौकी खैरना से समय 0412 बजे सूचना मिली कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पहुंचकर टीम द्वारा देखा गया कि एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायल अवस्था मे थे जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृत वक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का विवरण

1)छतर सिंह पुत्र श्री डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

घायलों का विवरण

1) सूरज सिंह , पुत्र श्री पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
2) जितेंद्र डसीला, पुत्र श्री राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
3) संतोष मेहर, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
4) हरीश कुमार , निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़
5) नाम पता नामालूमल

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

8 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago