अनबन हुईं और महिला के सिर पर किया वार, पुलिस ने गिरफ्तार किया
रंजिश में महिला के सिर पर वार करने वाले को खनस्यू पुलिस ने गिरफ्तार किया है । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
दिनांक 16/02/23 को वादी किशन राम पुत्र स्व० देव राम नि0 ग्राम भुमका पो० नाई थाना खनस्यू नैनीताल द्वारा थाने में शिकायत दी कि ललित मोहन नि० द्वारा पानी के पाईप लगाने व तोड़ने को लेकर रंजिश से वादी की मां के सिर पर लकड़ी की फंटी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर मु0 fir no 04/24 धारा 307/504 भादवि0 बनाम ललित मोहन पुत्र स्व0 मंगल राम नि0 ग्राम भुमका पो० नाई थाना खनस्यू नैनीताल पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा द्वारा जांच / तलाश अभियुक्त ललित मोहन को दिनांक 18/04/2024 को ग्राम नाई भुमका तिराहा थाना खनस्यू से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में पीड़िता को वार करने में प्रयुक्त की गयी एक लकडी की फंटी के दो टुकडे बरामद किये गये । अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
1-उ0 नि0 देवेन्द्र सिंह राणा
2- हे0कानि0 दीप चन्द
3-हे0 कानि0 महिपाल राणा
4-कानि0 जयकिशन राणा
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....