उत्तराखंड | नैनीताल जिले के ओखलकांडा के छीराखान -रीठासाहिब मोटर मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में लुढ़कने से कम से कम 9 लोग घायल हो गए।
नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक बड़ा हादसा की ख़बर सामने आ रही है। आज शुक्रवार की सुबह एक बाइक और टैक्सी वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक और वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। जिसमे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
वहीं घायलों को खाई से निकालकर लोगों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। बता दे वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।
शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।
पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा है….
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....