नैनीताल बना आईएसओ 9001 प्रमाणित पानी पिलाने वाला प्रदेश का पहला शहर

पर्यटक नगरी नैनीताल आईएसओ 9001 यानी अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन से प्रमाणित पानी पिलाने वाला उत्तराखंड का पहला शहर बन गया है। आईएसओ द्वारा नैनीताल जल संस्थान को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ने नैनीताल जल संस्थान के द्वारा नगर में की जा रही पेयजल की आपूर्ति का ऑडिट किया था, जिसमें नैनीताल नगरीय क्षेत्र का पेयजल पूरी तरह से आईएसओ 9001 के मानकों के अनुरूप पाया गया। जो यहां के नागरिकों की स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी लाभप्रद है।

बताया गया है कि आईएसओ यानी अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन 160 से अधिक देशों के राष्ट्रीय मानक निकायों से बनी एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी है, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करके ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि करता है। इसे पहली बार 1987 में द्वारा प्रकाशित किया गया था। आईएसओ 9001 का वर्तमान संस्करण सितंबर 2015 में जारी किया गया था जो गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। इसके मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया के लिए जल संस्थान द्वारा मार्च 2023 में पंजीकरण कराया था।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

7 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

7 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

20 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

23 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

2 days ago