नैनीताल: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड : नैनीताल में एक बोलेरो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। इसमें से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा नैनीताल जिले में स्थित बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में हुआ है। मरने वालों में ज्यादातर नेपाली मजदूर बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना हुआ, जानकारी के मुताबिक 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई।

हादसे का कारण –

बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद के मुताबिक देर रात ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर तरफ 10 नेपाल मूल के लोगों को राजेन्द्र कुमार अपनी बोलेरो में ले जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रात के सन्नाटे में वाहन गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। गांव वाले पहले से ही रेस्क्यू के कार्य में जुट चुके थे। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर के साथ 9 नेपाली मजदूर वाहन में सवार होकर रामनगर के लिए रवाना हुए थे। इन नेपाली मजदूरों को रामनगर से नेपाल के लिए जाना था।

मृतकों का नाम सूची

विशराम चौधरी उम्र 50 वर्ष,

अनंत राम चौधरी उम्र 40 वर्ष,

धीरज उम्र 45 वर्ष,

विनोद चौधरी उम्र 38 वर्ष,

तिलक चौधरी उम्र 45 वर्ष,

उदय राम चौधरी उम्र 55 वर्ष,

गोपाल उम्र 60 वर्ष

चालक ओड़ा (नैनीताल) निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार पुत्र हरीश राम शामिल हैं।

घायल

छोटू चौधरी

शांति चौधरी

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

39 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago