अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन बच्चें हायर सेंटर रेफर
नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार ब्रेक फेल हो जाने के कारण लाल मिट्टी क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन बच्चों सहित नौ लोग मामूली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह, जोगिंदर चौहान, पवन चौधरी, अंजू चौधरी, दीपू चौधरी, स्वामी और तीन बच्चे किट्टू (7) गोलू (5) और परी (8) सवार थे। सभी नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे। चालक के अनुसार लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु करवाया।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....