दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

नैनीताल से दुखद खबर सामने आई है। लालकुआ से कार पर सवार होकर गांव आ रहे परिवार के छह सदस्यों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास हुई बताई जाती है जहां कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।


सेंचरी पल्प एंड पेपर मिल में ठेकेदारी कर रहे परिवार की लाल कुआं से देवरिया उत्तर प्रदेश जाते हुए एक सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई है आ रही खबरों के अनुसार या घटना देवरिया जिले की है जहां श्रीरामपुर थानाक्षेत्र स्थित चकरवा उर्फ बंकुल गांव में बीते शुक्रवार को एक परिवार के छह लोगों को मौत निगल गयी। परिवार के सदस्य सोनू ने तीन माह पहले नई कार खरीदी थी। घर में कार आने के बाद सभी बेहद उत्साहित थे। लेकिन उसी कार का सफर एक दिन परिवार के लिए मौत का कारण बन जाएगा। यह किसी को पता नहीं था।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोनू शाह के बड़े भाई हवलदार साह सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी करते हैं। सोनू पत्नी, भाई और बहन के साथ नैनीताल गए थे। वह शुक्रवार को परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। शुक्रवार की रात वह श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के बजाज चीनी मिल गेट के पास पहुंचे तो सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला।
वहीं, कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सोनू शाह 25 वर्ष, पत्नी सुजावती देवी 23 वर्ष, बच्चे रूचिका कुमारी सात वर्ष, दिव्यांशू कुमार चार वर्ष, भाई रवि शाह, 18 वर्ष, बहन खुशी कुमारी समेत परिवार के छह की मौत हो गई। रात में गश्त से लौट रही पुलिस टीम ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो आनन-फानन कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
मृतकों के शव वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह सोनू शाह के पिता पारस साह गांव से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एक परिवार के छह सदस्यों की मौत से गांव में मातम छाया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago