नैना देवी मंदिर में केवल दर्शन के लिए जा सकेंगे रील्स के लिए नहीं
वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेंद्र मेलकानी ने कहा कि इस पवित्र मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रील बनाने से बचना चाहिए। साथ ही, उन्हें मंदिर की पवित्रता और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उचित पोशाक पहननी चाहिए।
उत्तराखंड चार धामों के बाद अब नैना देवी मंदिर में भी रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही कपड़ो से संबंधित नए नियम लागू किए गए हैं।
रील बनाने पर मोबाइल होंगे जब्त: शैलेंद्र मेलकानी ने बताया कि बीते दिनों एक महिला ने मंदिर परिसर में आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड की थी। जिससे कई भक्तो की भावनाएं आहत हुई है। इसको देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने रील बनाने के फैसले में रोक लगाई है। अगर मंदिर परिसर में किसी भी भक्त या पर्यटक को रील बनाते हुए पकड़ा गया तो उसका फोन जब्त किया जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
कपड़ों से संबंधित कुछ नए नियम: मंदिर का संचालन करने वाले अमर उदय ट्रस्ट प्रबंधन के प्रवक्ता शैलेंद्र मेलकानी ने बताया कि मां नैना देवी मंदिर 51 शक्ति पीठों में शुमार है। यहां देशभर के कोने कोने से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इसको देखते हुए बताया गया है कि भारतीय संस्कृति के ही अनुरूप कपड़े पहन कर आए।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....