पी०एम० श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) नैनीताल (उत्तराखंड) के प्रधानाचार्य पी०सी० उपाध्याय के द्वारा विद्यालय में कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास चलायी जा रही है। जिसमें कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कोच यशपाल भट्ट व सहायक दीपिका बिष्ट के द्वारा छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा के गुणों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पी०एम० श्री स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) विद्यालय में सरकार द्वारा तीन महीने का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस उपलक्ष्य में पी०एस० श्री स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) नैनीताल (उत्तराखंड) के प्रधानाचार्य श्री पी०सी० उपाध्याय जी ने कहा आज के समय में छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए। और हमारे शरीर को रोज व्यायाम कर व शरीर को स्वस्थ रखें।
इस उपलक्ष्य में पी०एम० स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) के प्रधानाचार्य पी०सी० उपाध्याय , पप्पल चौधरी (पी०टी०आई० शारीरिक शिक्षिका), नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं एशियाई कोच सतीश जोशी, एशियाई पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, नेशनल खिलाड़ी नीलेश जोशी, कोच यशपाल भट्ट, सहायक में दीपिका बिष्ट ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....