नैनीताल: फर्जी डिप्लोमा बनाकर की लाखों की ठगी, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला गिरफ्तार

नैनीताल। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर लाखों रुपए हड़पने वाले फर्जी डिप्लोमा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों व विवेचना ईकाईयों को जनपद में अनैतिक गतिविधि अथवा धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कठोर वैधानिक कार्यवाही अथवा प्रभावी विवेचना करने के निर्देश दिये गये हैं।

लाखों रुपये हड़प लेने के आधार पर मामला हुआ दर्ज

जिस आदेश के क्रम में विगत 11.10.2023 को वादी हिमांशु नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी मुखानी हल्द्वानी (DPMI खेडा, गौलापार काठगोदाम का वर्ष 2019 का छात्र ) की तहरीर जिसमें DPMI काठगोदाम के MD डॉक्टर प्रकाश सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य डॉक्टर पल्लवी मेहरा व तनुजा गंगोला ( रिसेप्निस्ट ) के द्वारा राज्य में पंजीकरण के सम्बन्ध में लाखों रुपये हड़प लेने के आधार पर थाना काठगोदाम मे दिनांकः 11.10.2023 को मुकदमा अपराध संख्या 150/23 धारा 420 भादवि बनाम डॉ० प्रकाश सिंह मेहरा, डॉक्टर पल्लवी मेहरा, तनुजा गंगोला पंजीकृत किया गया। एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सम्बन्धित पुलिस प्रभारी अधिकारियों को मामले का तत्काल खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिये गये।

2018 से चल रहा कॉलेज

थाना काठगोदाम में पंजीकृत  धोखाधड़ी के मामले में  हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी0 हल्द्वानी के मार्गदर्शन, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम को टीम गठित करते हुए प्रभावी विवेचना कराये जाने के निर्देश दिये गये।
सम्बन्धित अभियोग की विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार को दी गयी। दौराने विवेचना DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा वर्ष 2018 में DPMI दिल्ली की फ्रैंचाईजी ली गयी, और पूर्वी खेडा गौलापार में DPMI काठगोदाम कॉलेज का संचालन शुरु कर पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्सों को शुरु कर छात्रों को एडमिशन दिया गया।DPMI काठगोदाम द्वारा वर्ष 2018 के 08 छात्र छात्राओं,  वर्ष 2019 के 37 छात्र छात्राओ, वर्ष 2020 के 21 छात्र छात्राओं को पैरामेडिकल कोर्स का डिप्लोमा दिया गया और वर्ष 2021 के 30 छात्र छात्राओं को डिप्लोमा देना शेष है।

केवल आठ छात्राओं को दिया डिप्लोमा

दौराने विवेचना के क्रम में काठगोदाम की मुख्य शाखा DPMI दिल्ली जाकर पता चला कि DPMI (Delhi Paramedical and Management Institute) दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम के वर्ष 2018 के 08 छात्र छात्राओं को ही अब तक डिप्लोमा प्रदान किया गया है व वर्ष 2019 के 37 छात्र छात्राओं के प्रथम वर्ष की परीक्षा कराकर प्रथम वर्ष की मार्कशीट दी गयी है। उसके बाद DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी प्रकाश मेहरा (जोकि उक्त संस्थान का प्रबन्ध निदेशक है) द्वारा फीस जमा न करने पर DPMI दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम को Fee डिफाल्टर घोषित कर कार्यक्रम बन्द कर दिया गया।

अभियुक्त मुखानी से गिरफ्तार

वर्ष 2019 में कार्यक्रम बन्द होने के बाद भी आरोपी प्रकाश मेहरा द्वारा छात्र छात्राओं को अपने काँलेज में लाखों रुपये की फीस लेकर दाखिला दिया गया व विवेचना से वर्ष 2019 के 37 व 2020 के 21 कुल 58 छात्र छात्राओं  को फर्जी डिप्लोमा प्रदान किया गया। जिस पर मुकदमा उपरोक्त में 467/468 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त प्रकाश मेहरा को दिनांक 27/12/2023 को कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

डॉक्टर प्रकाश मेहरा (मैनेजिंग डायरैक्टर) पुत्र खुशाल सिंह मेहरा नि0 पूर्वी खेडा गोलापार, काठगोदाम हाल गिरजा विहार, कमलुवागांजा, थाना–मुखानी मूल निवासी-ग्राम कैथी, थाना मुन्स्यारी जिला पिथौरागढ, उम्र-36 वर्ष।

मुकदमे का विवरणः


  मु0अ0सं0-150/23, धारा 420/467/468 भादवि0, थाना काठगोदाम।

पुलिस टीम का नाम

1- थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा।
2- उ0नि0 मनोज कुमार।
3- कानि0 851 सुरेन्द्र सिंह।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

46 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago