नैनीताल: घर से 12 तोला सोना चोरी कर रफू चक्कर हुआ युवक, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

नैनीताल: घर से 12 तोले सोना चोरी कर रफू चक्कर हुआ युवक, चेकिंग के दौरान पकड़ा गया

नैनीताल: भीमताल से चोरी का मामला सामने आया है। यहां अपने शौक पूरा करने के लिए युवक ने घर से बारह तोले सोने के जेवरात में हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने हल्द्वानी जाने वाले रास्ते मे प्रातः 06:58 बजे चैकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार कर सोने केस जेवरात बरामद किए।

दिनांक 08.01.2024 को विनीत जोशी पुत्र स्व0 हेम चन्द्र जोशी निवासी निकट सरकारी अस्पताल तल्लीताल भीमताल नैनीताल द्वारा थाना भीमताल में तहरीर दी गई कि दिनांक 07.01.2024 को सपरिवार हल्द्वानी जाने के दौरान उसके घर से लगभग 12 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गये। जिसके आधार पर थाना भीमताल में एफ0आई0आर0 नं0 04/24 धारा 380 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।



प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस टीम गठित करते हुए मामले का खुलासा एवं शत प्रतिशत बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया।

       डॉ0 जगदीश चन्द्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के मार्गदर्शन एवं नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक भवाली के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। 

12 तोला सोने के जेवरात बरामद

       पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी-पतारसी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिनांक 08.01.2023 को हल्द्वानी जाने वाले रास्ते मे प्रातः 06:58 बजे चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति आकिल खान पुत्र कामिल खान निवासी भवाली सरस्वती शिशु देवी मन्दिर भवाली जनपद नैनीताल के पास से लगभग 12 तोला सोने के जेवरात बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

अभिय़ुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी किये गये जेवरात को अपने शौक पूरे करने के लिए बेचने हल्द्वानी जा रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक आकिल खान उम्र 30 वर्ष पुत्र कामिल खान निवासी भवाली सरस्वती शिशु देवी मन्दिर भवाली जनपद नैनीताल।

बरामद माल का विवरण

1- सफेद धातु डायमंड टाप्स – 02 अदद
2-कंगन बड़े पीली धातु – 02 अदद
3- पीली धातु कान का टाप्स- 01 अदद
4- पीली धातु सोने की अंगुठी- 01 अदद
5- पीली धातु कान की गोल बाली- 02 अदद
6- पीली धातु की पैडल चैन सहित – 01 अदद
7-पीली धातु तिलहरी मय काले दाने – 01 अदद
8-पीली धातु मंगलसूत्र – 01अदद 
(कुल 12 तोला लगभग, अनुमानित कीमत मूल्य- 8,40,000.00रु0)

पुलिस टीम को पुरुस्कृत किया

      उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम  की हौसला अफजाई हेतु 2,500 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम

1- जगदीप नेगी (थानाध्यक्ष भीमताल )
2-उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी (विवेचक)
03. हे0का0 सुमित चौधरी
04. का0  संजय नेगी
05. का0  संजय साहनी
06 का0  अरविन्द सिंह राणा
07 का0  प्रकाश चन्द्र
08 का0  राहुल राणा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago