Latest news webfastnews
मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को बनभूलपूरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया , एमवी( मोटर वाहन) एक्ट के अंतर्गत मोटर साइकिल सीज भी करी।
पूरा मामला
डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ( नोडल अधिकारी एएनटीएफ नैनीताल) के निकट पर्यवेक्षण एवम् हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी तथा भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में में थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 की पुलिस टीम द्वारा 3 मई को चैकिंग को मोटरसाइकिल में परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी थानाध्यक्ष थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व पुलिस,कानि० दिलशाद अहमद,कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा,कानि0 अमनदीप सिंह के द्वारा थाना बनभूलपूरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु नई बस्ती निकट गोपाल मन्दिर अलनमरा मेरिज हाल वाली गली के कट पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नम्बर- यूके 04 एडी 86501 को रोककर मोटरसाइकिल चालक अभियुक्त- मौ० मिक्की वारसी जो नई बस्ती बनभूलपुरा नैनीताल का रहने वाला है जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 16.8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर संख्या 114/82023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। तस्कर से 16.8 ग्राम स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, स्मैक परिवहन करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल- यूके 04 एडी 86501 बरामद की गयी।
पुलिस टीम में उ0नि संजीत राठौड़ प्रभारी थानाध्यक्ष थाना बनभूलपुरा, कानि० दिलशाद अहमद , कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कानि0 अमनदीप सिंह शामिल रहें।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…