बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मालिक को नैनीताल पुलिस दिल्ली से किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल की टीम को बड़ी सफलता मिली है ।बनभूलपुरा हिंसा के वांछित अभियुक्त (मास्टर माइंड) अब्दुल मालिक को नैनीताल पुलिस दिल्ली से  गिरफ्तार कर लाई है। बता दें कि अब तक नैनीताल पुलिस ने वनभूलपुरा मामले में 82 उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है । वहीं एसएसपी मीणा की टीम को मिली सफलता के लिए डीजीपी, डीआईजी एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया है।

थाना बनभूलपुरा में 03 अभियोग हुए थे दर्ज

       दिनाॅक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं 0-21/202422/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

एसएसपी ने किया विभिन्न टीमों का गठन

      उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये  प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।
     पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 78 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

एसएसपी नैनीताल

विभिन्न राज्यों में दी पुलिस ने दबिश

      इसी कड़ी में वांछित अभियुक्त अब्दुल मलिक एवं उसके पुत्र अब्दुल मोईद की तलाश व गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ0प्र0, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।



दिल्ली से गिरफ्तार

उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

मु0अ0सं0-21/24 में अभियुक्तगण-

1. अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी-लाईन नं0-08, आजादनगर, बनभूलपुरा (नामजद)

मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण-

1. मौ0 फुरकान पुत्र अब्दुल हमीद उम्र-35 वर्ष, निवासी-लाईन नं0-07, बिलाली मस्जिद के पास, थाना बनभूलपुरा।
2. सालिम पुत्र मौ0 इस्लाम निवासी-नई बस्ती ठोकर, गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा।

इसके अतिरिक्त मु०अ०स० 21/24 में नामजद अभियुक्त रईस उर्फ दत्तू पुत्र रफीक अहमद निवासी मालिक का बगीचा, ताज मैरेज हॉल के निकट, इंद्रानगर, बनभूलपुरा को कल दिनांक 23.02.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

तीन आरोपी को गिरफ्तार किया

     पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से आज 03 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 82 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0 अनीस अहमद, प्रभारी एस0ओ0जी0 नैनीताल।
2. उ0नि0 गौरव जोशी, कोतवाली लालकुंआ।
3. हे0कानि0 ना0पु0 ललित कुमार , एस0ओ0जी0।
4. कानि0 ना0पु0 चन्दन नेगी, एस0ओ0जी0।

पुलिस टीम हुई पुरुस्कृत

पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिये उत्साहवर्धन  हेतु  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा 50,000/-,  पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र नैनीताल महोदय द्वारा 5,000/- तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा 2,500/- रूपये के नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago