नैनीताल: ड्यूटी के दौरान हुआ आकस्मिक निधन, उपनिरीक्षक देवकीनन्द जोशी को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

विषम परिस्थितियों में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु के कारण दिवंगत हुए अपर उ०नि० स्व. श्री देवकीनन्द जोशी को नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

जनपद नैनीताल में नियुक्त बेहद सरल स्वभाव व्यक्तित्व अपर उ०नि० देवकीनन्द जोशी,पुत्र श्री दयाकृष्ण जोशी निवासी-मानपुर पश्चिम हल्द्वानी जो वर्तमान में पीटीसी नरेन्द्रनगर जनपद टिहरी में प्रशिक्षणाधीन थे तथा वर्तमान समय में जनपद चमोली के थाना चमोली में चारधाम यात्रा पर्यटन सीजन ड्यूटी के दौरान कल दिनांक 24 मई 2023 को अकस्मात उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार के दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।


स्व. देवकीनन्द जोशी के पार्थिव शरीर को आज 25 मई 2023 को अंतिम दर्शन व अंतिम संस्कार हेतु जनपद नैनीताल के काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत स्थित रानीबाग चित्रशिला घाट लाया गया। जहां शोकाकुल परिवार की उपस्थिति में पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल सहित श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, संजय गर्ब्याल, क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गणों एवम नैनीताल पुलिस परिवार द्वारा दिवंगत शरीर को नियमानुसार शोक सलामी के माध्यम से अंतिम एवं भावभीनी विदाई दी गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago