नैनीताल- कोसी नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद
बीते रविवार को रामनगर पम्पापुरी के पास नदी में एक व्यक्ति नदी में डूब गया। जिसका कोई अता पता नहीं लग रहा था।
जिसके बाद आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
इस सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया।
आज सोमवार 3 जुलाई को SDRF टीम द्वारा पुनः लगातार सर्चिंग के दौरान डूबे हुये व्यक्ति के शव को कोसी बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति का नाम निहाल पुत्र श्री हरीश राम चोरपानी रामनगर का रहने वाला है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....