ताश पत्तों से हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों पर नैनीताल पुलिस है सख्त
10 फरार व्यक्तियों को अब भी ढूंढ रही पुलिस
इस क्रम में को कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राज प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे गौतम चड्डा और ऋषि कुमार गलवलिया के आम, लीची के बगीचे में 15-16 लोग जुआ खेलते पाये गये।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर छह व्यक्तियों को एक ताश पत्तों की खुली एवं सीलबन्द गड्डी एवं नगदी के साथ गिरफ्तार कर थाना रामनगर में मु0अ0सं0- 155/2023 धारा- 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस को देखकर सभी भागने लगे लेकिन छह को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। मामले में 10 फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।
मामले में व0उ0नि0 अनीष अहमद ने बताया कि कुछ दिनों से लगातार मिल रही सूचना जिसमें क्षेत्र में हार-जीत की बाजी लगाकर कुछ लोगों द्वारा जुआ खिलवाया जा रहा है, जिस क्रम में लगातार चैकिंग कर इलाके में सट्टे पर्ची / ताश पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाते हुए जुआ खिलवाने वालों पर पुलिस सतर्क दृष्टि बनाये हुए है।
गिरफ्तार लोगों की लिस्ट
बागम्बर सिंह सजवाण पुत्र स्व0 श्री बालम सिंह निवासी-चोरपानी बालम सिंह रावत पुत्र हयात सिंह निवासी- कालूसिद्व मन्दिर चैनपुरी, भास्कर भण्डारी पुत्र मोहन सिंह निवासी- चिल्किया, जितेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र दीवान सिंह उर्फ मोहन सिंह निवासी- चिल्किया, राजेन्द्र सिंह मेहरा पुत्र स्व0 राम सिंह मेहरा निवासी- चिल्किया
और सुरेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी- जस्सागॉजा सभी रामनगर के निवासी हैं। इनसे ताश पत्तों की गड्डियॉ एवं 35,900 रूपये की नगदी बरामद हुई।
बता दें कि पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर एसओजी टीम व सभी थानाप्रभारियों को सतर्क दृष्टि बनाते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…