सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए लोगों में दहशत फैलाने छह युवक गिरफ्तार
नैनीताल। रामनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों में से कुछ सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनुज सिंह, योगेश सागर, अंकुश और राशिद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार तमंचे और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए।इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने सोनू अधिकारी और सूर्य बिष्ट को भी दो तमंचों और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। योगेश सागर उर्फ मंकू के खिलाफ तो गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।आरोपियों ने कबूले अपराध:पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हथियारों का भय दिखाकर क्षेत्र में अपनी साख बनाने की कोशिश कर रहे थे।एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। जो भी व्यक्ति हथियारों के साथ फोटो अपलोड करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल न हों।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…