Nainital/ रामनगर: बाघ ने पकड़ी पीठ, युवक ने खींची जीभ और बचाई अपनी जान
बाघ ने जब नवयुवक पर हमला किया तो उसने बाघ की जीभ खींचकर अपनी व अपने दोस्त की जान बचाई। काफी संघर्ष के बाद आखिरकार युवक की जान तो बच गई लेकिन हालत बहुत नाजुक थी । वहीं कई सर्जरी के बाद आज युवक के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नवंबर 2023 की है। रामनगर में रहने वाला 17 साल का अंकित दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। तभी बाघ ने उस पर पीछे से हमला बोल दिया। बाघ ने उसका का सिर अपने मुंह में दबा लिया। इसके बाद अंकित ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। इसी दौरान बाघ की पकड़ ढीली हुई तो अंकित ने उसकी जीभ पकड़ कर खींच ली। लेकिन बाघ ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में अंकित के चेहरे, खोपड़ी, गर्दन, और दाहिने हाथ में काफी चोट आई। जिसके बाद उसके दोस्त उसे पास के अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत स्थिर होने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया।
वहां शुरुआती इलाज के बाद अंकित को गुरुग्राम के मनिपाल अस्पताल लाया गया। जहां प्लास्टिक सर्जरी विभाग में उसे भर्ती किया गया।डॉ आशीष ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि ऐसे बाघ के हमले कम ही देखने मिलते हैं। उसका जिंदा रहना मुश्किल था। जब वह आया तो बहुत खराब हालत में था। लेकिन उसका इलाज सफल रहा और वो ठीक हो पाया।
करीब 4 महीने से चल रहे इलाज के बाद अंकित के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है।अब वह सामान्य जीवन जी रहा है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....