बाहरी व संदिग्धों का चला सत्यापन अभियान, कई हजार व लाख रुपये के कटे चालान

नैनीताल(23 मई 2023): एसएसपी के निर्देशन में हल्द्वानी शहर के मुखानी क्षेत्र में 04 थानों की एक टीम गठित कर बाहरी व्यक्तियों व संदिग्धों के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया। अनियमितता पाए जाने पर चालान किया।

शहर में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एंव अपराधिक प्रवृत्तियों पर नजर बनाये रखने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत पंकज भटट्, एसएसपी नैनीताल द्वारा बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सत्यापन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज मंगलवार को हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में सर्वप्रथम समस्त पुलिस टीम की ब्रीफिंग की गई। तथा श्री भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में समय प्रातः 06ः00 बजे से 10ः00 बजे तक हल्द्वानी शहर के थाना मुखानी क्षेत्र में थाना हल्द्वानी,काठगोदाम,मुखानी बनभूलपुरा के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल द्वारा सुयंक्त टीम गठित कर बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में सत्यापन अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत अनियमितता पाए जाने पर निम्न कार्यवाही की गयी:-

➡️ 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 32 चालान कर संयोजन शुल्क ₹8000/ वसूल किया गया।

➡️ 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कुल 11 चालान कर संयोजन शुल्क ₹55000/ वसूल किया गया।

➡️ 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कोर्ट के 1 लाख 40 हजार रुपए के कुल 14 चालान किए गए।

इस सत्यापन अभियान में हरेन्द्र चौधरी, प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, श्री रमेश बोरा, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में थानो के पुलिस बल द्वारा सत्यापन की कार्यवाही की गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago