Nainital पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या

नैनीताल। जिले के लालकुआं क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की मां ने बेटे की आत्महत्या के पीछे उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर एक, लालकुआं निवासी नरगिस पत्नी स्वर्गीय इसरार ने तहरीर में बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र इकरार मानसिक तनाव में था और शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर उसने अपनी जान दे दी। नरगिस ने आरोप लगाया कि इकरार की पत्नी और उसके मायके वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।नरगिस के अनुसार, इकरार का विवाह 15 नवंबर 2021 को बदायूं निवासी युवती से मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। शादी के कुछ महीनों तक ही बहू लालकुआं में रही, लेकिन इस दौरान उसका व्यवहार न केवल पति के प्रति, बल्कि अन्य ससुराल वालों के प्रति भी बेहद अपमानजनक रहा।

इकरार के साथ बहू ने कई बार मारपीट की। स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि जब इकरार उसे मनाने मायके गया, तो वहां उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे चप्पलों से भी पीटा गया। इसके बाद पत्नी द्वारा न्यायालय में दर्ज कराए गए मुकदमे से इकरार डिप्रेशन में चला गया और अंततः उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इकरार की मां ने साफ तौर पर बेटे की मौत के लिए उसकी पत्नी और उसके परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।लालकुआं कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago