अल्मोड़ा: आज रविवार 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस (राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस) के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा इकाई द्वारा योग निलियम संस्थान में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम कृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि आज के छात्र का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी तो है ही लेकिन आज के युवा को अध्यात्म का ज्ञान भी होना जरूरी है और छात्र जीवन में हमें अनुशासन को अपनाना चाहिए।
प्रांत उपाध्यक्ष अभाविप डॉक्टर बलवंत कुमार ने बताया कि अभाविप अपने 75 वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और विद्यार्थी परिषद अपने इन 75 वर्षों में उनका क्या इतिहास रहा है व किन संघर्षों के साथ विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं के मध्य कार्य किया है इन सभी विषयों पर उन्होंने अपना वक्तव्य दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में योगनिलियम संस्थान के संस्थापक डॉ प्रेम प्रकाश पांडे जी उपस्थित रहे व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक अभाविप राहुल कुमार द्वारा किया गया व कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक दिव्या जोशी ने किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख काजल थापा, विभाग संगठन मंत्री शिवम पांडे, प्रांत सह मंत्री दीपक उप्रेती, नीरज बिष्ट, साहिल नेगी, मनमोहन गैडा, हिमांशु परगई,आदि उपस्थित रहे।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....