नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने रंग, उत्साह, मस्ती और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया होलिकोत्सव

हल्द्वानी (नैनीताल)। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा यहां आयोजित ‘होलिकोत्सव-2023’ रंग, उत्साह, मस्ती और उल्लास के साथ संगीत की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय विधायक सुमित हृदेय ने कहा कि यह भारत का ऐसा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक त्यौहार है, जो पूरे देश और दुनिया में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्यौहार हमारी प्राचीन सनातन परंपराओं से जुड़ा है, जिसे हम सदियों से मनाने आ रहे हैं।


होलिकोत्सव-2023 की अध्यक्षता करते हुए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के चेयरमेन जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों एवं होल्यारों को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक इस त्यौहार पर जिस तरह सभी लोगों को एक मंच पर मिलने का सुवसर प्रदान किया किया है वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही होली को आनन्दोत्सव के रूप में मनाया जाता है। सामाजिक रूप से इसे मनमानस की ऊंच-नीच की दीवार कोे तोड़ने वाला पर्व माना जाता रहा है। उन्होंने कहा होली के पावन पर्व पर हमें अपने गिले शिकवे छोड़कर एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देना चाहिए।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने रास, रंग गौर गीत संगीत का जमकर आनंद उठाया और वे देर तक थिरकते रहे। होलीकोत्सव मे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर जहां दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया वहीं किन्नरों ने भी नृत्य कर कार्य कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया। लोगों ने रंग गुलाल लगा कर एक दूसरे हो होली की शुभकामनाएं दी।


जिलाध्यक्ष दया जोशी एवं महासचिव पूरन रूवाली के नेतृत्व आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संकठन मंत्री संदीप पाण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कैलाश चन्द्र भट्ट, एनयूजे के महानगर अध्यक्ष आनन्द कुमार बत्रा, उधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल, उपाध्यक्ष सादाब हुसेन, कोषाध्यक्ष गिरधर रावत, वरिष्ठ पत्रकार ईश्वरी दत्त भट्ट, शंकर पाण्डे, हेमचन्द्र लोहनी, कमल राजपाल, राजकुमार केसरवानी, अरशद अली, विजय गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह मौर्य, भास्कर मिश्रा, भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गोस्वामी, रमाकांत ंपंत, बसंत पाण्डे, भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष कार्मिक हरबोला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपिन पांडे, चोरगलिया जिला सहकारी समिति के के अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू, हल्द्वानी ऑन लाइन संस्था सहायता समूह के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश लोशाली, खिमेश नैनवाल, लक्ष्मण जीना आदि अनेक बुद्धिजीवी, पत्रकार, एवं गणमान्य लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार धर्मानंद खोलिया ने किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago