विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑल जर्नलिस्टस करेगा भव्य कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑल जर्नलिस्टस एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इसी परिपेक्ष में बुधवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष दया जोशी की अध्यक्षता में हल्द्वानी कोऑपरेटिव सोसायटी के मीटिंग हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। वही लालकुआं के नगर अध्यक्ष मुन्ना अंसारी ने बताया कि 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर लालकुआं में भी एक आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दया जोशी, कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी आनंद बत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मानंद खोलिया, शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago