गणतंत्र दिवस परेड कर्तव्य पथ नई दिल्ली के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन

गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ नई दिल्ली के लिए एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन होने पर अल्मोड़ा में खुशी की लहर ।ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में बीटेक की छात्रा तथा अल्मोड़ा की मूल निवासी एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2026 कर्तव्य पथ नई दिल्ली में होने पर ग्राफिक एरा कॉलेज तथा अल्मोड़ा में खुशी का माहौल है ।

नयना बिष्ट ग्राफिक एरा कॉलेज देहरादून में बीटेक की छात्रा है।  साथ ही 11UK बटालियन और सीनियर अंडर ऑफिसर है। उनके कठिन अभ्यास अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनके चयन होने पर NCC अधिकारियों कॉलेज प्रशासन, और अल्मोड़ा में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गई। एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों को देती है। उनका कहना है कि शिक्षकों का मार्गदर्शन NCCअधिकारियों का अनुशासनात्मक परीक्षण तथा परिवार का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन ही इस उपलब्धि की मजबूत नींव बनी। उन्होंने बताया यहां पहुंचने के लिए उन्हें अपने इष्ट देवों तथा पूर्वजों का आशीर्वाद तथा अपनी दादी का आशीर्वाद मिला। नयना बिष्ट के पिता प्रकाश बिष्ट एक प्रसिद्ध रंगकर्मी है। तथा उनकी माता प्रीति बिष्ट एक समाज सेविका है अल्मोड़ा के सभी सम्मानित लोगों ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago