नैनीताल पुलिस का आम जनता के लिए आवश्यक सूचना
कैंची धाम मेले में स्थानीय जनता की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए, अब स्थानीय निवासियों को समय दोपहर 02:00 बजे के बाद टू-व्हीलर से हल्द्वानी से भीमताल पार्किंग तक आने की अनुमति दी जाती है।
भीमताल पार्किंग से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।
इसी प्रकार नैनीताल से आने वाले स्थानीय लोग टू-व्हीलर से सेनिटोरियम तक आ सकते हैं, जहां से शटल सेवा द्वारा आगे भेजा जाएगा।
❌ भवाली की ओर किसी भी दोपहिया वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।
कृपया सहयोग करें और निर्धारित रूट का पालन करें।
कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* स्वयं मौके पर मौजूद रहकर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं से भक्तगण संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
नैनीताल पुलिस की टीमें मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात हैं।
ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ और यातायात की निगरानी लगातार की जा रही है जिससे संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....